Aug 9, 2020

शहीद भगत अमरनाथ

The son of soil, Shaheed Bhagat Amarnath was born in 1928 at village Champa near Batote Tehsil/Distt. Ramban in a megh family. after completing his school education, he dedicated and devoted himself for social cause exclusively for downtrodden. Since from his childhood, he was deeply and highly concerned towards the worst plight of the oppressed and exploited people denied human rights. He was very much committed and determined to sacrifice his life for the persecuted, victimised, discriminated, deprived, suppressed, oppressed, exploited and neglected downtrodden masses.

In order to upliftment and emancipation of the depressed classes, he came to Jammu with an explicit motive, aim and objective to secure justice for Dalit samaj.

He came into contact with some Jammu based so-called Dalit leaders i.e Babu Parmanand, Babu Milkhi Ram, Bhagat Chajju ram, Pashori Lal and Mahasa Nar Singh. During 1970 there was a great resentment among Dalit samaj for denial of reservation right by the unjust and hostile state government. Despite the implementation of reservation for S/C in Central Deptt by Baba Sahib Dr B. R Ambedkar in the capacity of 1st Law Minister of India, the state govt was still reluctant to implement it in the state. Shaheed Bhagat Amarnath took very serious and comprehensive note of the malafide intention of the state govt and intensified his non-stop agitation in the entire Jammu province by leading many processions, demonstrations, public meetings for the expeditious redressal of core issue of reservation. though an ultimatum and deadline were given to state govt to take the drastic and extreme step of fast unto death yet the hostile and callous attitude of state govt remained adamant. consequently, Dalit leadership decided to go on fast unto death to concede the major demand of reservation implementation along with certain core issues.

Shaheed Bhagat Amarnath voluntarily offered himself for the supreme sacrifice and resolved to observe silence and subsequently sat on fast unto death. On 21-05-1970 in Karan park in front of the civil secretariat. His health condition deteriorated despite efforts by a prominent physician of that time Dr Manhas because Bhagat sahib refused to take any medical treatment and son of the soil Bhagat Amarnath achieved martyrdom on ist June 1970 and became " Martyr of Reservation". with his supreme sacrifice the reservation was implemented and in this way, he wrote the chapter of reservation with his sacrifice. The Dalit leadership mentioned above indulged in dirty politics over his dead body and started bargaining for the power positions from the congress. The corrupt and corrupt leadership further went extreme and hatched a conspiracy to eliminate the entire family of Shaheed Bhagat Amarnath. The open deception did not end here. The disloyal leaders further indulged in. 

Shaheed Bhagat Amarnath was an emancipator, great revolutionary, socialist and champion of Dalit samaj. He was a political personality with a spotless image. He is no doubt a hero of reservation as well as Martyr of social justice but the sorry state of affairs was that he remained unsung and unforgotten by most cunning, deceptive, disloyal, selfish power-oriented Dalit stooges of the community. lest we forget, Mini Ambedkar of j&k Shaheed Bhagat Amarnath.

SOURCE :

CHANCHALA BHAGAT D/O LATE SH. SHAHEED BHAGAT AMARNATH,J&K

12-08-2015

कल 11 अगस्त, 2015 को जम्मू से श्री अनिल भारती आए थे और उन्होंने शहीद अमरनाथ पर अपनी लिखी पुस्तक 'आओ छू लें गगन' की एक प्रति दी. उसे पढ़ गया हूँ. उक्त पुस्तक में ऐसी बहुत सी जानकारियाँ हैं जो मेरे लिए नई थीं. कॉपी राइटिड पुस्तक है अतः उसके कंटेंट को उद्धृत तो नहीं कर सकता परंतु उसका कवर पेज और उसमें प्रकाशित शहीद अमरनाथ की एक दुर्लभ फोटो नीचे दे रहा हूँ जो डॉ. अमर चंद ने उपलब्ध कराई थी. संपर्क के लिए दो मोबाइल नंबर वहाँ दिए गए हैं जो श्री भारती के हैं.

09419227855

09419361104

अनिल भारती जी ने शहीद भगत अमरनाथ जी पर एक बहुत ही बढ़िया डॉक्युमेंट्री फिल्म बनाई है जो अमरनाथ जी के जीवन के समय की परिस्थितियों को बाख़ूबी दर्ज करती है. उनका यह कार्य याद किया जाएगा. ऐसे दस्तावेज़ यादों को ज़िंदा रखते हैं और आगे के संघर्ष की राह तैयार करते हैं. उनकी इस फिल्म का लिंक नीचे दिया गया है.

कर्मयोद्धा शहीद अमरनाथ भगत





May 30, 2020

Gulzari Lal - गुलज़ारी लाल

Sh. Gulzari Lal - श्री गुलज़ारी लाल, Subedar
Name : Gulzari Lal
J.C.-12002, Subedar
Unit-HQ 1 Corps
Father's name- Bulaqi Ram 
Caste - Megh
H.No. BC-119/1, Bhargava Nagar, Jalandhar City

Date of enrollment - 14-11-1941
15-05-1945

Date of discharge - 13-11-1969

Date of birth - 13-04-1923


भारत विभाजन के समय वे पाकिस्तान के क्वेटा में तैनात थे. तभी आर्मी ने सारे रिकार्ड सहित डिफेंस स्टाफ ट्रेनिंग कालेज में (ऊटी, तमिलनाडु) भेजा. उसके बाद उन्हें पठानकोट में तैनात किया गया था. 1949-50 में उनका स्थानांतरण पठानकोट में हुआ. 1969 में आर्मी की सेवा से निवृत्त होने के एक-दो वर्ष के बाद श्री गुलज़ारी लाल ने पंजाब शिड्यूल्ड कास्ट लैंड डिवेलपमेंट एंड फाइनेंस कार्पोरेशन, चंडीगढ़ में कार्य किया और प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर वहाँ से सेवानिवृत्त हुए. उनके सुपुत्र श्री अशोक भगत, जो इंडियन ओवरसीज़ बैंक से प्रबंधक के पद से रिटायर हुए हैं, याद करते हुए बताते हैं कि उनके पिता उल्लेख किया करते थे कि वे ईरान और इराक़ में तैनात रहे थे. 









May 26, 2020

Capt. Beli Ram

Captain Beli Ram - War veterans 
Captain Beli Ram s/o Sh. Dulo Ram, Village Gorda, P.O. Reasi, Tehsil Reasi, Distt. Udhampur, State J&K, Army Unit: Pioneer Corps


My father late Captain Beliram was born on 25th April 1918 in a village named Gorda, Tehsil Reasi, Distt. Udhampur, Jammu and Kashmir state. My father (late) Captain Beliram, my grandfather Late Sh. Dulo Ram and my forefathers owned a large chunk of land in a village Gorda which is still in our names (me and my brother Dr Baldev Singh) by way of inheritance.
 My father after completing his school education from the village only did involve in agriculture for sometime before joining the Army.  he got enrolled in the army on 25th April 1942 throughout his Service Career he was considered to be a sincere, hardworking and very focused Army personnel. his character was assessed as exemplary and it is recorded in his discharge book too.


Medals and Decorations
1. During his service, he earned many war medals, Special Mention World War II, India's Independence Medal, General Service Medal with class i.e. NEFA- 1947, Sainya Seva (Services) Medal, with J&K Raksha Medal.
2. he fought Second World War (1939-45) and War of 1965.
3. NEFA, J&K War as well.


After serving the Army for over 26 years my father Late Capt. Beli Ram retired with honour from Army on 16 January 1969. In recognition of his exemplary services, he was decorated with the Rank (Hony. Capt.) after retirement on 26 January 1969 in Delhi by the then President of India Sh. V.V. Giri.


After retirement, my father decided to settle in Chandigarh. Credit goes to my father late Capt. Beli Ram and my mother Late Smt. Tara Bhagat that they could give the best of education to their two children. My brother is a renowned ENT specialist, his wife too is a doctor, his daughter is Assistant Professor in Government Hospital, Sector-32, Chandigarh and son-in-law too is a Doctor in Medicine in Government Hospital at Panipat, his son has settled in Canada while myself (daughter) am married to a senior judicial officer.
My father breathed his last and left for his heavenly Abode on 3rd June 2006 at the age of 88 years leaving behind a rich legacy. 


कैप्टेन बेली राम - युद्ध के दिग्गज


कैप्टेन बेली राम सुपुत्र श्री दुलो राम, ग्राम गोरदा, पी.ओ. रियासी, तहसील रियासी, जिला उधमपुर, जम्मू और कश्मीर राज्य, आर्मी यूनिट : पायनियर कोर्प्स.


मेरे पिता स्वर्गीय कैप्टन बेलीराम का जन्म 25 अप्रैल 1918 को गाँव गोरदा, तहसील रियासी, जिला उधमपुर, जम्मू और कश्मीर राज्य में हुआ था. मेरे पिता (दिवंगत) कैप्टन बेलीराम, मेरे दादा स्वर्गीय श्री दुलो राम और मेरे पुरखों के पास गाँव गोरदा में जमीन के एक बड़े हिस्से पर मालिकाना हक था, जो अभी भी विरासत के रूप में हमारे (मेरे और मेरे भाई डॉ. बलदेव सिंह) के नाम पर है.
मेरे पिता ने गाँव से केवल स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद सेना में भर्ती होने से पहले कुछ समय के लिए खेती-बाड़ी का कम किया. फिर वे 25 अप्रैल 1942 को सेना में भर्ती हो गए. आर्मी सेवा के दौरान उन्हें एक ईमानदार, मेहनती और बहुत ही सेवा केंद्रित सेना का जवान माना गया. उनके चरित्र का मूल्यांकन ‘अनुकरणीय’ के तौर पर उनकी डिस्चार्ज बुक में भी दर्ज है.


पदक और सजावट (डेकोरेशन)
1. अपनी सेवा के दौरान उन्होंने कई युद्ध पदक अर्जित किए, स्पेशल मेंशन वर्ल्ड वॉर II, भारत का स्वतंत्रता पदक, क्लास के साथ जनरल सर्विस मेडल यानी NEFA- 1947, सैनिक सेवा (सर्विसेज) मेडल, जे एंड के रक्षा मेडल के साथ.
2. उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध (1939-45) और 1965 का युद्ध लड़ा.
3. NEFA, J & K वार भी.


26 साल से अधिक समय तक सेना में रहने के बाद मेरे पिता स्वर्गीय कैप्टन बेली राम 16 जनवरी 1969 को सेना से ससम्मान सेवानिवृत्त हुए. उनकी अनुकरणीय सेवाओं को मान्यता देते हुए उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री वी.वी. गिरि ने दिल्ली में 26 जनवरी 1969 को रैंक (ऑनरेरी कैप्टन) से अलंकृत किया. 


सेवानिवृत्ति के बाद, मेरे पिता ने चंडीगढ़ में बसने का फैसला किया. इसका श्रेय मेरे पिता स्वर्गीय कैप्टन बेली राम और मेरी स्वर्गीय माता श्रीमती तारा भगत को जाता है. चंडीगढ़ में रह कर वे अपने दोनों बच्चों को सबसे अच्छी शिक्षा दिलाना चाहते थे. मेरा भाई एक प्रसिद्ध ईएनटी विशेषज्ञ है, उसकी पत्नी भी एक डॉक्टर है, उसकी बेटी सरकारी अस्पताल, सेक्टर -32, चंडीगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर है और दामाद भी पानीपत के सरकारी अस्पताल में मेडिसिन के डॉक्टर हैं, उसका बेटा कनाडा में बसा है जबकि उनकी बेटी (यानि मेरा) विवाह एक वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी से हुआ.


मेरे पिता ने 03 जून 2006 को 88 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली. वे अपने पीछे एक समृद्ध विरासत पीछे छोड़ गए.

(नोट - उनकी बिटिया श्रीमती विजय रूजम ने बताया है कि कैप्टेन बेली राम जी रंगून के फ्रंट पर गए थे.)


कैप्टेन बेलीराम जी के पारिवारिक फोटो :-









(आदरणीय ताराराम जी ने शोध के बाद कुछ विवरण एकत्र किए हैं और उसे इस प्रकार संजोया है)-


द्वितीय विश्वयुद्ध (1939-1945) के शूरवीर: कैप्टन मेघ बेलीराम


द्वितीय विश्वयुद्ध के समय मेघ बेलीराम ग्राम गोरदा, तहसील रियासी में प्रारंभिक शिक्षा के बाद अपने पिता दूलोराम के साथ खेती-बाड़ी के कार्य में लगे हुए थे। जब सेना में भर्ती की जाने लगी तो युवा बेलीराम 25 अप्रैल 1942 में सेना में नामांकित हो गए। उस समय भारत-बर्मा-चीन सीमा पर जापान आगे बढ़ रहा था और जर्मनी की सेना उनके साथ थी। धुरी राष्ट्रों की सेनाओं का मुकाबला करने के लिए अमेरिका की सेना हिन्द-महासागर होते हुए कलकत्ता पहुंच चुकी थी और उसकी तैनाती बर्मा बॉर्डर पर की जा चुकी थी। जहां सेना 'लेडो से रंगून' तक वैकल्पिक सड़क निर्माण के साथ युद्धरत भी थी।

धुरी राष्ट्रों की सेनाओं ने चीन की सेना को खदेड़ते हुए चीन और बर्मा के राजमार्ग को अपने कब्जे में ले लिया था। नैनीताल के पास रामपुर में चीनी सैनिकों को प्रशिक्षित किया गया और उन्हें धुरी राष्ट्रों की सेनाओं को रोकने के लिए और बर्मा को पुनः जीतने के लिए ब्रिटिश भारतीय सेना के कई डिविजन्स के साथ वहां तैनात किया गया। युवा सैनिक बेलीराम की तैनाती भी उसी इंडियन इन्फेंट्री ब्रिगेड में थी, जो बर्मा की सीमा पर युद्धरत थी।

युद्ध के दौरान युवा बेलीराम ने साहस एवं शौर्य के साथ दुश्मनों का मुकाबला किया। एक तरह से यह गुरिल्ला वॉर से कम नहीं था। कभी युद्ध रुकता, कभी अचानक किसी भी हिस्से पर आक्रमण हो जाता। युवा सैनिक बेलीराम और अन्य साथियों ने सदैव सजगता एवं शौर्य से युद्ध-मैदान में अपनी बहादुरी दिखाई। सन 1945 में जापानी सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया व मित्र राष्ट्रों की जीत हुई। इस युद्ध अभियान में उत्कृष्ट बहादुरी और वीरता के लिए बेलीराम को वॉर मैडल/विक्ट्री मैडल 1939-1945, वॉर स्टार मैडल 1939-1945, बर्मा स्टार मैडल व अन्य डेकोरेशन आदि प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनका नाम विशेष उल्लेख के साथ डिस्पैच में उल्लेखित किया गया।

बहादुर मेघ बेलीराम जी ने सदैव बहादुरी और निष्ठा से सैनिक कर्तव्य का पालन किया। उन्हें प्रोन्नत कर अधिकारी बना दिया गया। देश आजाद होने पर वे स्वतंत्र भारतीय सेना के सिपाही हो गए। उन्हें इस अवसर पर स्वतंत्रता मैडल देकर उनकी सैन्य-सेवा का सम्मान किया गया। सन 1947 में ही जब पाकिस्तान ने कश्मीर पर आक्रमण किया तो बेलीराम जी की तैनाती कश्मीर की युद्ध भूमि पर हो गयी। उस युद्ध में भी अदम्य साहस औऱ बहादुरी के लिए उन्हें जम्मू-कश्मीर मैडल 1947-48 देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें सैन्य सेवा अवार्ड और डिफेंस मैडल देकर उनकी सैन्य सेवा का सम्मान किया गया। उन्होंने नेफा क्षेत्र में भी भाग लेकर शांति बहाली में हिस्सा लिया था। इस हेतु भी उन्हें नेफा डेकोरेशन व पुरस्कार प्रदान किया गया।

उनकी सेवा अवधि में ही 1962 व 1965 में चीन व पाकिस्तान द्वारा किये गए आक्रमणों में बहादुरी से जंग लड़ा और इन दोनों ही युद्धों में भारत को विजय दिलाने में सैनिक-कर्तव्य का निर्वहन किया। श्री बेलीराम एक सैनिक से कैप्टेन के पद तक अपने कौशल व बहादुरी के बल पर पहुंच सके। इन युद्धों में बहादुरी से भाग लेकर वे 16 जनवरी 1969 को सेवा निवृत्त हो गए। उनकी उत्कृष्ट सैन्य-सेवा के लिए 26 जनवरी 1969 को राष्ट्रपति  श्री वी. वी. गिरी ने दिल्ली में उन्हें सम्मानित किया।

सेवानिवृति के बाद कैप्टन बेलीराम चंडीगढ़ में स्थायी रूप से बस गए और वहां सामाजिक कार्यों में लोगों को मार्गदर्शन प्रदान करते रहे। कैप्टन बेलीराम का 88 वर्ष की आयु में दिनांक 3 जून 2006 को चंडीगढ़ में देहावसान हो गया। बहादुर, नेक दिल, अनुशासन प्रिय कैप्टन बेलीराम जी आज हमारे बीच में नहीं है, परंतु उनकी बहादुरी, अनुशासनप्रियता और युद्ध कौशल के लिए वे सदैव स्मरणीय रहेंगे। द्वितीय विश्वयुद्ध के सभी सैनिकों के साथ उनको भी कोटि-कोटि नमन, जिन्होंने सदैव देश और जाति का नाम ऊंचा किया!


Subedar Harbans Lal


हरबंस लाल सुपुत्र श्री मेंहगा राम, पायनियर कोर्प्स, हेड क्वार्टर मथुरा, (PNR CORPS), Rank No.205268, एनरोलमेंट तिथि 30-10-41, रिलीज़ की तिथि 11-01-51.
बरमा बैटल, 2रा विश्वयुद्ध (1939-1945),
वे बताया करते थे कि जिस समुद्री जहाज़ पर वे थे उसे जापान की फौज ने टॉरपीडो किया था और वे बमुश्किल बचे थे.
जे एंड के 1947 बैटल,

मैडल और डेकोरेशन

मेडल बरमा मेडल, जे एंड के मेडल, वार मेडल, मेन्शनिंग डिस्पैचिज़ फ्रॉम प्रेसिडेंट ऑफ़ इंडिया, थ्रू आर्मी चीफ़ (19-02-1951), द इंडिपेंडेंस मेडल.
उनकी पोस्टिंग का स्थान लीडो (Ledo) उल्लिखित है.
आर्मी से रिटायर हो कर वे होम गार्ड्स में कार्यरत रहे (सेवानिवृत्त होने की तारीख?) 
उन्होंने भारगो कैंप, जालंधर में रहते हुए आर्यसमाज के लिए बहुत कार्य किया, इमरजेंसी के दौरान उन्होंने बीजेपी ज्वायन कर ली थी और कार्यकर्ता के रूप में जेल गए. इमरजेंसी के बाद हुए चुनाव में उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार श्री रोशन लाल के लिए प्रचार किया.
आर्मी के बाद उन्होंने होम गार्ड्स में भी नौकरी की और साथ ही सामाजिक कार्यों में भी संलग्न रहे.
उनके सुपुत्र डॉ. अशोक भगत मेजर की हैसियत में सेना में रहे. पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और मंत्री रहे श्री चूनी लाल उनके समधी हैं.जन्मतिथि? निर्वाण तिथि ? 

डॉ. अशोक भगत बताते हैं कि सूबेदार हरबंस लाल जी को आर्मी में जाने की प्रेरणा बाबू गोपी चंद जी ने दी थी जो स्वयं आर्मी में रह चुके थे.
उनके अलावा नायब सूबेदार अमींचंद,

सूरानसी  


(आदरणीय ताराराम जी ने शोध के बाद कुछ विवरण एकत्र किए हैं और उसे इस प्रकार संजोया है)-


23. द्वितीय विश्वयुद्ध (1939-1945) के शूरवीर: सूबेदार मेघ हरबंस लाल

द्वितीय विश्वयुद्ध में जब भारत- बर्मा-चीन सीमा पर युद्ध प्रारम्भ हुआ तो मेघ मेंहगाराम जी भगत के युवा पुत्र हरबंस लाल भी इंडियन पायनियर कोर्प्स में भर्ती हो गए। उस समय पायनियर कॉर्प्स का हेड क्वार्टर मथुरा हुआ करता था। युवा हरबंस लाल मेघ का सेना में दिनांक 30. 10. 1941 को एनरॉलमेंट हुआ और आवश्यक ट्रेनिंग के बाद आपको बर्मा बॉर्डर पर भेज दिया गया।

जब उन सैनिकों को लेकर जहाज हिंद-महासागर से बर्मा जा रहा था तो उनके समुद्री जहाज़ को जापान की फौज ने टॉरपीडो किया था और वे बमुश्किल बचे थे। दुश्मनों से लड़ते हुए सभी सैनिक बर्मा की भूमि पर पहुंच कर युद्ध रत हुए और बहादुरी से लड़कर युद्ध को जीता। हरबंस लाल जी सन 1941 के अंत में युद्ध भूमि पर पहुंचे और उन्होंने सन 1942, 1943, 1944 व 1945 के विभिन्न युद्ध अभियानों में साहस और शौर्य का प्रदर्शन किया।

बर्मा रोड को जापान ने कब्जे में कर लिया था। इसलिए अमेरिकी सैनिकों द्वारा बनाई जाने वाली नई रोड, जो लीडो से रंगून तक 130 मील की थी, अधिकांशतः आपकी तैनाती इस युद्ध-भूमि में ही रही और बर्मा को इसी वैकल्पिक रास्ते से पुनः विजित करने में कामयाब हुए।

द्वितीय विश्वयुद्ध में अदम्य साहस और बहादुरी के लिए हरबंस लाल जी को वॉर मैडल/विक्ट्री मैडल--1939-1945, वॉर स्टार मैडल 1939-1945 व बर्मा स्टार मैडल देकर सम्मानित किया गया। युद्ध समाप्ति के बाद स्वतंत्र भारत की सेना में बतौर सैनिक तैनात रहे व जब पाकिस्तान ने कश्मीर को हथियाने के लिए कश्मीर पर आक्रमण (1947-1948) कर दिया तो आपकी तैनाती कश्मीर के युद्धक्षेत्र में हो गयी। इस युद्ध में भी आपने शौर्य व बहादुरी का प्रदर्शन किया। जिस हेतु भी उन्हें पुरस्कृत किया गया। उन्हें 'इंडिपेंडेंस मैडल' व 'जम्मू-कश्मीर का पदक' देकर सम्मानित किया गया व राष्ट्रपति को भेजे जाने वाले डिस्पैच में आपका नाम दर्ज किया गया।

सेना में मुश्तैदी व कुशल सेवा के लिए सूबेदार रैंक में पदोन्नति दी गई। कश्मीर युद्ध समाप्ति के बाद दिनांक 10 जनवरी 1951 को सूबेदार मेघ हरबंसलाल भगत सेवा से निवृत होकर जालंधर में जा बसे व आर्यसमाज से जुड़ गए। मेघ हरबंस लाल जीवन भर वहां सामाजिक कार्यो में सक्रिय रहे। इसलिए आर्य-समाजी भी उन्हें श्रद्धा से याद करते है। हमें यह भी जानकारी मिली है कि उनके पुत्र डॉ अशोक ने भी अपने पिता की तरह ही सेना में नौकरी की और मेजर रैंक तक पहुंचे।

आज मेघ हरबंस लाल जी हमारे बीच में नहीं है, परंतु उनका शौर्य व सामाजिक कार्य उनकी याद को सदैव बनाये रखेगा। द्वितीय विश्वयुद्ध के वीर-सैनिकों के साथ हम उन्हें भी नमन करते है।


Aug 27, 2019

Dr. Jog Raj 'Yog', Ph.D - डॉ. जोग राज 'योग', पीएचडी


Personal details:
Father’s Name: Late Shri Swaran Lal
Mother’s Name _) Late Smt. Gharo Devi
Date of Birth _) 11th July 1957

After qualifying UPSC Direct recruitment appointed on the Post of Principal, Urdu Teaching and Research Centre, Solan, Under CIIL Min. of Human, Resource and Development, Deptt. of Higher, Education, Govt. of India on June 20th, 1995.

Awards
> Junior Red Cross Excellence awards at Nahan.
> Ghalib Society Award, Solan
> Sarw Dharam Trust Award, Jammu
> Hiwanti Printing Press Award, Paonta Sahib, Sirmour Distt. (H.P.)

Awards

Padam Shri (an award given by Dr Dubey, Zemini Academy of Language, Panipat (Haryana) in 2002.

Excellent Services towards Hindi, Urdu and other Regional Languages
> Awarded for Excellent Services towards Urdu, Hindi and other Regional Languages
of India by Jaag Rajput, Ludhiana (Pb.) in 2010.
> Awarded for Excellent Services towards Urdu by Citizen Education, Malegaon, Maharashtra in 2013.
> Awarded for Useful Multilingual Glossary in Urdu, Kashmiri, Panjabi, Dogri, with IPA in 2014 by Panjabi University Patiala (Pb.)
> In 2015, Presented Award by Former Chief for Excellent work on mother Tongues Languages of Northern regions at Panjabi University Patiala (Pb.) by Dy. C.M., Punjab Govt.


Books published:

> Ayain” (Constitution) (Co-Ed.) Shiv Shakti Sat Guru Kabir Sarw, Dharam Welfare Trust. Regd. J & K and Govt. of India (1991).
> Udas Khamoshi (collection of short stories in Urdu published in Satya Prakashan, Solan [H.P] 2004. This book is under Translation in Hindi, Dogri and Punjabi.
> Zakhmi Khawab (collection of short Poetry in Urdu (personal) 2004 Sehga Press, Solan [H.P]. This book is under Translation in Hindi, Dogri and Punjabi.
> “Fikri Zaviye” 2008 Simant Parkashna, Darya Ganj, New Delhi 110002.
> Farhang-e-Alfaz Ba Lihaz-e-Jamaa-Waahid completed
> Hum Ek Hain (National Integration Poem) in Urdu as supplementary material for 2nd Language Learner.
> Urdu-Himachali Dictionary
> Sheri-O-Nasri Asnaaf Ta’ruf Aur Tadris

Articles Published:
A dozen of articles have been published in various journals of repute, i.e. “Fiqro Fun” and Tamir-e-Haryana and Jamna Tatt etc. and in various newspapers.

Translation
Translated a Noval ‘Subah Dopahar aur Sham’ Urdu to Hindi written by Dr. S.P. Anand, Ex Director, Correspondence Deptt., Panjab University, Chandigarh (from Urdu to Hindi) in 1989.


Radio & Television

Participated in many Radio and Television cultural, social and national integration programmes at Radio station, Shimla and Jammu and these programmes have been broadcasted on Doordarshan, Delhi, Jallander, Shimla and Jammu.


Examiner

B.A, M.A ,M.Phil and some ‘Public Service Commission’ of some State (Confidential)

Specialization
> Urdu Composition, Urdu Fiction, Novel and Short stories etc.
> Sant Math Bhakti Tehriq in India
> TOT trainer of professionals.


He was also in charge of NARAKAS (नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति), Solan in 2015


Mar 19, 2019

Our Hero Sh. Lekhraj Bhagat, IPS - हमारे हीरो श्री लेखराज भगत, आईपीएस

श्री लेखराज भगत, आईपीएस

(यह आलेख श्री लेखराज भगत, आईपीएस की सुपुत्री श्रीमती स्वर्णकांता के उद्गार हैं)
(1)
मेरे पिता श्री लेखराज भगत जी का जन्म सन 1930 में सियालकोट में हुआ था. एक बहुत ही साधारण परिवार में उन्होंने जन्म लिया. उनसे छोटी दो बहनें थीं. वे अपने परिवार में सबसे बड़े थे. उनके पिताजी (मेरे दादा जी) बहुत पढ़े-लिखे नहीं थे. उन्होंने 5 या 6 क्लास ही पास की थी. दादाजी के दो बेटे और दो बेटियां थीं. दादी जी भी शिक्षा प्राप्त नहीं कर सकी थीं. बड़े होने पर मेरे पिताजी का दाख़िला गवर्नमेंट स्कूल में हुआ. जब वे नवीं क्लास में गए तब उनके गांव के आसपास कोई स्कूल नहीं था. इसलिए वे अपने ननिहाल में गए. उनके ननिहाल के पास एक आर्य मॉडल स्कूल था.  उनका वहां एडमिशन हो गया. उनकी पुढ़ाई का ज़्यादातर खर्चा उनके मामाजी दिया करते थे. मेरे पिताजी एक-दो महीने के बाद ही घर जा पाते थे. अपने ननिहाल के प्रति मेरे पिताजी के मन में बहुत प्रेम और लगाव था. परिवार में नाना-नानी और दो मामा थे.

जब पिता जी ने दसवीं क्लास का इम्तिहान दिया तभी 1947 में भारत का विभाजन हो गया. विभाजन की वजह से पिता जी इधर भारत में गए. सबसे पहले वे जालंधर लगाए गए कैंप में रहे. पिताजी का एक छोटा भाई भी था उनके साथ. उन हालात में पिता जी का जो छोटा भाई चल बसा जिसकी वजह से मेरी दादा-दादी बहुत सदमें में आ गए. उन्हें लगा कि ऐसे हालात में हमारा कोई बच्चा नहीं बचेगा. फैसला हुआ कि जम्मू में मेरे पिताजी के ननिहाल हैं. वहाँ भेजने से बच्चों का लालन-पालन ठीक से हो जाएगा.

उस समय पिता जी के दादाजी भी जिंदा थे जो खड्डियों (हथकरघा) पर कपड़ा बुनने का काम किया करते थे. इस समय मुझे ठीक से याद नहीं आ रहा, शायद उनके गांव का नाम पत्तन था, वहां चले गए. जम्मू में जहाँ पिताजी का ननिहाल था वहां एक तवी नाम की नदी है. वहीं उसके किनारे पर एक गांव है उनका, वे वहां बस गए. मेरे दादाजी के पिता (मेरे परदादा जी) को जम्मू में आर. एस. पुरा तहसील के एक गांव ‘ढींढें कलां’, वहां उनको थोड़ी-सी ज़मीन मिल गई और उन्होंने वहाँ रहना शुरू कर दिया. कुछ सालों के बाद मेरे परदादा जी का देहांत हो गया.

पिताजी को दसवीं का सर्टिफिकेट नहीं मिला था क्योंकि दसवीं क्लास की परीक्षा उन्होंने पाकिस्तान में दी थी और देश का बँटवारा हो गया था. बहुत कोशिशों के बाद उनको सर्टिफिकेट मिला. उसके बाद उन्होंने ग्यारहवीं-बारहवीं, जिसे उन दिनों एफ.ए. कहते थे, वो पास की. वो पास करने के बाद उन्हें अगली ज़रूरत नौकरी की थी. जम्मू में नौकरी मिलने नौकरी मिलना कठिन था क्योंकि वहां अफ़रा-तफ़री का माहौल था.

1950 में पिताजी की शादी हो गई. शादी के बाद परिवार पालना था इसलिए नौकरी पाने की जल्दी थी. तभी 1952 में ऑल इंडिया रेडियो, दिल्ली में अस्सटेंट की नौकरी मिल गई. वहां उन्होंने जॉइन कर लिया. वहां पर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. उस समय क्लर्क की नौकरी भी बड़ी चीज़ मानी जाती थी. उनके सीनियर उन्हें बहुत पसंद करते थे. पिता जी की रिहाइश शकूरबस्ती में थी. ऑफिस से घर दूर था. शुरू में वे साइकिल पर ऑफिस जाते थे. रात 11,11.30 उन्हें छुट्टी होती थी तो वापसी पर उन्हें कई बार महसूस हुआ कि कोई उनका पीछा करता है. पिताजी ने अपने बॉस को कहा कि कल से मैं नहीं आऊंगा. उसने पूछा कि 'क्या हो गया?' उन्होंने बताया कि 'कोई मुझे रात को रास्ते में डराता है, अब मैं नहीं आऊंगा.' उनकी बात समझते हुए बॉस ने उनके लिए एक सरकारी अंबेसडर कार का प्रबंध कर दिया और कहा कि 'आज से तुम कभी साइकिल पर नहीं आओगे. गाड़ी जाएगी और वहां से लेकर आएगी.' इस तरह पिता जी बताया करते थे कि जब मैं क्लर्क था तब मुझे गाड़ी लेने आया करती थी.

1962 में उनकी आंखों में कुछ तकलीफ़ हुई. मुंबई जा कर उन्होंने इलाज कराया. वहीं उन्होंने अपने एक दोस्त को देखा कि वह बहुत-सी किताबें लेकर बैठा रहता था और पढ़ रहता था. पिताजी ने पूछा कि ये किन विषयों की किताबें हैं. जिन्हें आप इतना पढ़ते हो. तो उसने बताया कि एक इम्तेहान होता है - आईएएस का, और वो देश में सरकारी नौकरी का सब से ऊँचा मुक़ाम होता है. पिताजी की जिज्ञासा बढ़ी और उन्होंने उससे बहुत सी जानकारी ली कि क्या करना है, क्या पढ़ना है. जानकारी लेकर जब वे वापिस दिल्ली पहुंचे तब तक उनके मन में इस बारे में इतना गहरा रुझान पैदा हो गया था. उन्होंने फटाफट ढेर सारी पुस्तकें खरीदीं. (इस बीच उन्होंने बी.ए. कर ली थी और इंग्लिश मास्टर्स का फर्स्ट ईयर भी जॉइन किया था. उनकी वे पुस्तकें मेरी एम.ए. इंगलिश में बहुत काम आई. मैंने वो पुस्तकें बहुत सहेज कर रखी हुई थीं.)

मेरी मां उनके साथ ही दिल्ली में रहती थी. जब परीक्षा की तैयारी का समय आया तो मां को उन्होंने यह कह कर गाँव भेज दिया कि मेरे सामने एक लक्ष्य है और मुझे उसके लिए बहुत फोकस चाहिए. परिवार मेरे साथ रहेगा तो शायद मैं उतना फोकस न कर पाऊं जितना ज़रूरी है.

(2)
उन्होंने 1963 की आईएएस/आईपीएस की परीक्षा दी और क्वालीफाई करने के बाद सिलेक्शन हो गया. 1964 में उन्होंने प्रोबेशनर के तौर पर जॉइन कर लिया. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्होंने 1965 में एडीशनल एस.पी. करनाल के तौर जॉइन किया. तब उनका वेतन ₹450 था. समय ऐसा था कि उस तनख़्वाह में बरकत बहुत थी. जो रिहाइशी कोठी मिली थी वो बहुत बड़ी और आलीशान थी. किराया 75 रुपए था. उसमें एक सर्वेंट क्वार्टर भी था. तभी हम ने पहली बार देखा कि घर में एक सोफा सेट होता है, बेडरूम होते हैं, वॉशरूम होता है. इन सारी चीजों का हमें पहली बार पता चला, उस समय मैं तीसरी क्लास में पढ़ती थी. घर में सर्वेंट वगैरा सब थे. पिताजी को लेने जीप आती थी. एक्सरसाइज़ के लिए उन्होंने साइकिल रखी हुई थी. कोठी के सामने ही एक गवर्नमेंट स्कूल था जहाँ हमारा एडमिशन होना था. मुझे और मेरी बड़ी बहन आदर्श कांता को डैडी एडमिशन के लिए जब लेकर गए तब डैडी ने यूनिफॉर्म पहनी हुई थी. जैसे ही हम लोग वहाँ पहुँचे तो वहाँ बैठे बच्चे खड़े होकर सैल्यूट करने लगे. हम हैरान थे कि वे ऐसा क्यों कर रहे थे. हमें पता ही नहीं था कि यूनिफॉर्म वाले व्यक्ति की समाज में कितनी इज़्ज़त होती है. बच्चों के उस व्यवहार से हमें पता चला कि हमारे पिता जी का एक रुतबा है. जैसे ही हम प्रिंसिपल के ऑफिस में पहुंचे तो वे बहुत सम्मान के साथ उठ खड़े हुए. उन्होंने पिता जी से हाथ मिलाया और उनकी आपस में बहुत सी बात-चीत हुई. घर के सामने ही स्कूल था. एक ऑर्डरली हमें वहाँ छोड़ने जाता था. वही लेकर भी आता था.

उसके बाद हमारे पिता जी की ट्रांसफ़र पहले तो कुल्लू-मनाली हुई थी लेकिन अभी रास्ते में थे कि खबर मिली कि पंजाब का विभाजन करके पंजाब-हरयाणा बना दिया गया था. इसी सिलसिले में पिता जी को शिफ्ट करके 44वीं बटालियन, बीएसएफ जम्मू में तैनात कर दिया गया था.

जम्मू में पोस्टिंग का वो जो दौर हमारे जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण  समय था. पिता जी का स्टेटस और इतने रिश्तेदार हमारे घर आते थे कि कई बार हम घर के पर्दे उतारकर बिस्तर बनाते थे ताकि जो कोई आए वो एडजस्ट हो जाए. हमारा घर गांधीनगर में था और पिताजी की पोस्टिंग राजौरी में थी. वे महीना 15 दिन के बाद घर आते थे. हमारी पढ़ाई की वजह से उन्होंने हमें जम्मू के गांधीनगर में रखा था ताकि हमारी पढ़ाई निरंतर हो और उसमें कोई व्यवधान न पड़े. घर में नौकर-चाकर, खाना बनाने वाला और एक ऑर्डरली होता था, उन सब के ऊपर एक हवलदार होता था जो हर रोज़ सुबह-शाम आकर जानकारी लेता था कि घर में कुछ सामान तो नहीं लाना है. हमारे ननिहाल वाले भी अकसर आते रहते थे. कई बार तो घर पर जैसे मेला लगा रहता था. मुझे याद है कि कई बार तो 70-70 कप चाय बनती थी. 



पहले हम चार बहनें थीं. उसके बाद जब पिता जी कमांडेंट थे तब मेरे भाई का सन 1968 में जन्म हुआ. बहुत से रिश्तेदार आए. बहुत बड़ा फंक्शन किया गया. तब हमने देखा कि इतना बड़ा टेंट लगा था जैसे सारी दुनिया उसमें आ सकती थी. हम बड़े हो रहे थे और समझदार भी. हमारा लड़कपन यह सब देख कर प्रफुल्लित हो उठा था. वहाँ रहते हुए ईश्वर ने हमें मौका दिया था कि हर किसी को बस देना ही देना था. 1969 में पिता जी ने जालंधर में कमांडेंट के तौर पर जॉइन किया. तब भी हम बच्चे स्कूल में पढ़ रहे थे. पापा ने सोचा कि फिलहाल सारा परिवार साथ नहीं ले जाना चाहिए. इसलिए बड़े तीन भाई-बहन वहीं रहे और छोटे मम्मी-डैडी के साथ. शुरू में कुछ अजीब लगा. वहां बड़े-बड़े टेंटों में रहना था. यह भी एक नई बात थी. लेकिन सर्विसिज़ में वो टेंट भी जैसे स्वर्ग होता है. बहुत ही बड़े और सुंदर टेंट थे. उस दौर को भी हमने बहुत एंजॉय किया और फिर 1971 में पिता जी ने डी.आई.जी. ट्रैफिक के तौर पर चंडीगढ़ में जॉइन किया. जब हम चंडीगढ़ आए तब एक नई दुनिया में आ गए. वो दुनिया ऐसी थी कि पिताजी के नए सर्कल के कारण बहुत से नए लोगों के साथ दोस्ती हुई, पहचान हुई. और फिर अपने लोगों से मिल कर बहुत ही अच्छा लगता था. फिर हमने 11 सेक्टर में घर लिया. जैसे ही हमने घर लिया वैसे ही चंडीगढ़ में हमारी भगत बिरादरी के लोगों से मिलना-जुलना बहुत बढ़ गया. जब हम आए तो उस समय हमारे एक अंकल हुआ करते थे सीएसआईओ में - श्री एम.आर. भगत. अब वो नहीं रहे. बाद में उनका देहरादून ट्रांसफर हो गया था और वे शिफ्ट कर गए. आज वो पति-पत्नी दोनों नहीं हैं. सब से ज़्यादा हम उन्हीं के यहाँ जाया करते थे. श्री एम. आर. भगत जी की पत्नी ने भी हमारा ख़ूब स्वागत किया. इस तरह करते-करते हमारी खूब सारी जानकारी सब के साथ हो गई. वही हमें पहले पहल श्री ज्ञानचंद, आईएएस के घर लेकर गए थे. श्री इंद्रजीत मेघ और श्री केसर नाथ अंकल और भगत बिरादरी के बहुत से लोगों से मेलजोल हुआ. इसी दौरान हमारा परिचय श्री मिल्खीराम भगत, पीसीएस से भी हुआ. मेरी बड़ी बहन आदर्श कांता ने 1974 में पंजाब पंजाबी यूनिवर्सिटी में एम.ए. हिंदी जॉइन की थी. उसने जीसीजी से ग्रेजुएशन किया था. मैंने 1973 में प्रेप जॉइन किया था.

फिर 1973 में ज्ञानी जैल सिंह डैडी को एसएसपी के तौर पर ले गए अपने जिले फरीदकोट में ले गए. हम अक्तूबर 1972 में चंडीगढ़ से गए थे और उसके बाद हम 1974 में वापस आ गए. मुझे याद है कि अंग्रेजों के टाइम जिस जेल में ज्ञानी ज़ैल सिंह को रखा गया था वह जगह ज्ञानी ज़ैल सिंह जी ने डैडी को दिखाई थी और वहां कई फोटोग्राफ़ खींचे गए थे, इसलिए मुझे वह याद है. 1974 में हम फिर से चंडीगढ़ आ गए उसके बाद हम लोग ज्यादातर यहीं रहे. 1976 में डैडी ने कपूरथला में एसएसपी के तौर पर जॉइन किया. फ़रीदकोट और कपूरथला में जो घर उन्हें मिले वो कभी वहां के महाराजाओं के घर थे जो बहुत आलीशान थे. उनकी सीढ़ियां इतनी मजबूत थीं कि हाथी उन पर चढ़ जाए...बहुत ही आलीशान….
जितने भी स्टेशनों पर डैडी रहे वहाँ, मुझे 1966 का याद है, जब वह बीएसएफ में थे, तब उन्होंने सैंकड़ो लोगों को नौकरियाँ पाने में मदद की और इस तरीके से हज़ारों लोगों की ज़िंदगी को बेहतर बनाने में अपना सहयोग दिया. जो लोग पढ़े-लिखे नहीं थे, वो हर कोई बीएसएफ में. आज उनके पोते-पोतियां हैं जो हमें कभी-कभार मिलते रहते हैं. जहां पर भी हमारे और डैडी के नानके-दादके जाते हैं वो हमें मिलते हैं वे पुरानी बातों को याद करते हैं और डैडी का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होंने उन्हें एक नया रास्ता दिखाया था. ऐसी बातें सुन कर मुझे बहुत खुशी होती है कि अपना पोज़िशन से डैडी ने उनके लिए जो बन पड़ा वो कर किया. फरीदकोट में भी बहुत से लोग, वो चाहे कहीं से भी आए हों, किसी भी जाति से आए हों, उनको नौकरी पाने में डैडी की मदद मिल जाती थी. मैं चंडीगढ़ में कॉलेज के हॉस्टल में थी. 1977 में मेरे होस्टल में एक बाबा जी थे जो कालेज में गार्ड थे. उनका एक पोता था. बाबा जी का काम था कि वो रोज़ सुबह मुझे न्यूज़ पेपर पकड़ाने आते थे. एक दिन उन्होंने मुझे कहा कि 'आप इतने काम कराते हो आप एक काम मेरा भी करा दो. मेरा एक पोता है उसे नौकरी लगवा दो.' मैंने कहा 'ठीक है. जब मैं घर जाऊंगी तो उसे आप मेरे साथ भेज दो.' मैं जब भी कभी चंडीगढ़ से घर जाती थी तो मेरे साथ कोई ना कोई रहता था. लड़का मेरे साथ गया और वहाँ जा कर मैंने उसे पिताजी से परिचित कराया. वो हमारे घर पर ही रुका. मैंने पिता जी से कहा कि यह दसवीं पास है. इसे कहीं एडजस्ट करा दो. उन्होंने कहा कि कल यह मेरे ऑफिस में आ जाए, मैं देखता हूँ. उसके बाद मैं चंडीगढ़ आ गई. और अगली बार जब बाबा जी मिले तो उन्होंने बताया कि उनका लड़का चंडीगढ़ आया है वो पुलिस में भर्ती हो चुका है. लगा जैसे किसी ने चुटकी बजाई हो. मुझे याद है 1976 में जब हम फिल्लौर में थे, तब हमारी बिरादरी के और ददिहाल और ननिहाल के कई लोग, अन्य जान-पहचान के लोग किसी न किसी काम से आते रहते थे. वहाँ भी डैडी ने लोगों की मदद की. आज डैडी के बहुत से जान-पहचान के लोग राजस्थान में बसे हैं. उन दिनों शायद ही कभी हुआ हो कि किसी ने नौकरी के लिए मदद माँगी हो और उसकी मदद न हुई हो. कइयों को तो हम जानते तक नहीं थे लेकिन उनको सहायता मिली. इस तरह से हज़ारों लोगों के जीवन को पिता जी ने छुआ और उनकी ज़िंदगी बदल गई.
लेखिका - श्रीमती स्वर्णकांता
विशेष उल्लेख

मेघ समुदाय के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता श्री इंद्रजीत मेघ ने अपनी यादें साझा करते हुए बताया है कि श्री लेखराज जी ने न केवल रोज़गार के मामले में बल्कि गंभीर अदालती मामले सुलटाने में भी मेघ समुदाय के लोगों की मदद की. वे बताते हैं कि जब भी वे कोई काम लेकर उनके यहाँ गए कभी खाली हाथ नहीं लौटे. काम कराने के लिए लेखराज जी साथ हो लेते थे. इस नज़रिए से श्री लेखराज जी एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी देखे जाते हैं. श्री इंद्रजीत ने इस बात का विशेष उल्लेख किया है कि लेखराज जी ने कुछ लोगों को चल-अचल संपत्ति आदि के रूप में पूँजी दे कर उनके कामकाज में मदद की.


भगत विकास सभा के संचालक प्रोफेसर के. एल. सोत्रा बताते हैं कि वे चंडीगढ़ प्रवास के दौरान अक्सर श्री लेखराज भगत जी से मिलते रहे. लेखराज जी का व्यक्तित्व शानदार था. शारीरिक सौष्ठव सैनिकों जैसा था. वे सादा विचारों के व्यक्ति थे. सबसे बहुत अपनत्व के भाव से मिलते थे और सभी की सहायता के लिए तत्पर रहते थे.

मेघ समाज पर शोध करने वाले डॉ. ध्यान सिंह ने बताया है कि श्री लेखराज जी में एक बहुत ही विनम्र पुलिसवाला भी था जो सामाजिक तौर पर मिलनसार था और सभी परिस्थितियों में ढल जाने वाला उनका तरल और सरल स्वभाव था. कई सामाजिक कार्यक्रमों में वे दरी पर या जमीन पर बैठकर सहभागिता करते थे जो उनके गरिमापूर्ण व्यक्तित्व की शानदार छवि को और भी बढ़ा कर देता था.



Mar 18, 2019

तुलसीराम, ऑनरेरी सूबेदार मेजर

किसी दिन सूरज बहुत खुशी लेकर आता है. कल का दिन ऐसा ही था.

संपादक ‘मेघ-चेतना’ के नाम पर एक पत्र अख़्नूर (जम्मू-कश्मीर) से प्राप्त हुआ जिसमें एक ऑनरेरी सूबेदार मेजर तुलसीराम को सेना का ‘वीरचक्र’ मिले होने की सूचना मिली.

हालांकि मैंने हाल ही में ‘मेघ-चेतना’ के संपादकीय कार्य से छुट्टी ले ली है तथापि पिछले अंकों में छपे मेरे पते पर एक लिफ़ाफ़ा डाक से मिला जिसे मैंने खोल लिया (इसके लिए ‘ऑल इंडिया सभा, चंडीगढ़’ से क्षमा). लिफ़ाफ़े में एक पत्र मिला जिसके साथ कई क़ाग़ज़ नत्थी थे. 17-03-2019 को मिले अग्रेषण-पत्र (forwarding letter) पर अख़्नूर के एक सज्जन डॉ. के.सी. भगत के हस्ताक्षर थे और उसके साथ संलग्न पत्र पर डॉ. के.सी. भगत, प्रेज़िडेंट, जागृति समाज (रजि.) और ऑनरेरी कैप्टेन बी.आर भगत, जनरल सेक्रेटरी, एक्स-सर्विसमैन एसोसिएशन, अख़्नूर के हस्ताक्षर थे. पत्र 10 मार्च, 2019 को लिखा गया था. तीसरे पृष्ठ पर एक रौबदार सैनिक की फोटो छपी थी जिसके नीचे जानकारी दी गई थी वे ‘वीरचक्र’ प्राप्त तुलसीराम जी हैं. 1962 के भारत-चीन युद्ध में वे लद्दाख में रेमू नामक एक छोटी चौकी के कमांडर थे और उनके साथ चार अन्य सैनिक थे. जब चीनी फौज ने हमला किया तब इन कुल पाँच सैनिकों ने उनके हमले का सामना किया. लड़ाई में लगभग 200 चीनी सैनिक हताहत हुए. तुलसीराम के पास लाइट मशीन गन (LMG) थी जिसे तुलसीराम खुद चला रहे थे. चौकी गिरने के बाद वे अपनी एलएमजी साथ लेकर लौटे थे.

भारत-चीन युद्ध के दौरान युद्ध-भूमि में शौर्य और वीरता का प्रदर्शन करने वाले इस धरतीपुत्र को तब भारत के राष्ट्रपति ने ‘वीरचक्र’ प्रदान किया था. गाँव सरमला, तहसील खौर, ज़िला जम्मू के इस धरती-पुत्र का नाम दिल्ली के उस राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर भी उत्कीर्ण है जिसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 फरवरी, 2019 को किया है. हम ऑनरेरी सूबेदार मेजर तुलसीराम जी को सलाम करते हैं. शत्रु के समक्ष प्रदर्शित उनका साहस ऊंचे दर्जे का था. 

श्री तुलसी राम जी का जीवन कब से कब तक आ रहा यह जानकारी मिलनी बहुत जरूरी है. उन्होंने जम्मू कश्मीर के एक सुदूर चुनाव क्षेत्र की अखनूर तहसील के एक सीमांतक (मीर्जिनल) परिवार में जन्म लिया था और और अपने शौर्य के कारण उन्होंने इस जम्मू कश्मीर के इस पिछड़े क्षेत्र का मान बढ़ाया. उनके इस शौर्य ने इस क्षेत्र के कई युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरित किया और राष्ट्रीय सेवाओं में जाकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद समाज सेवा में अपना जीवन बिताया.

अक्सर देखा गया है कि सेवानिवृत्त सैनिक समाज-सेवा में भी प्रवृत्त हो जाते हैं. अपने अनुभव के साथ वहां वे अपनी सेवा की गहरी निशानियां छोड़ते चलते हैं. उनके उस जीवन के बारे में जितनी अधिक जानकारी मिल सके उतनी एकत्रित की जानी चाहिए जिसके लिए मैंने ऑनरेरी कैप्टन बी.आर. भगत जी से विशेष अनुरोध किया है. ‘वीरचक्र’ देते समय जो साइटेशन पढ़ी जाती है उसमें तुलसीराम जी के नाम के साथ ‘मेघ’ या ‘भगत’ सरनेम नहीं था. इसकी जानकारी प्राप्त करने में श्री एन.सी. भगत और श्री अनिल भारती (कुमार ए. भारती) जी ने मदद की और श्री बी.आर भगत जी ने स्पष्ट किया कि श्री तुलसीराम जी मेघ भगत हैं.

जब मैं कॉलेज में पढ़ता था तब पंजाब से एक फौजी अफसर हमारे घर आए थे जिन्होंने बताया था कि उन्होंने सन 1971 के भारत-पाक युद्ध में शत्रु के क्षेत्र में प्रवेश किया था (घर में घुस कर मारा था). काफी आगे जाने के बाद एक बारूदी सुरंग फटने से वे बुरी तरह घायल हुए थे.

मेघों में बहुत से युवा लोग सेना में गए हैं और उन्होंने बेहतरीन सेवाएं दी हैं. यदि उनके बारे में जानकारियाँ इकट्ठी हो सकें तो बहुत अच्छा होगा. बेहतर होगा  कि वे अपने बारे में लिखें, अपने अनुभव के बारे में बताएं ताकि उनकी वीर गाथाों से अन्य युवा और आने वाली पीढ़ी प्रेरणा ले सके.

प्रसंगवश - मेरी जानकारी में आया है कि हमारे समुदाय के एक वीर आत्माराम जी को वीर चक्र मिला है. उनके बारे में विस्तृत जानकारी प्रतीक्षित है.






ये ब्लॉग (लिंक) भी देखिए.




May 26, 2017

शशि भाटिया

पंजाब के मेघ भगत श्री मिल्खी राम भगत, पीसीएस को बहुत आदर से याद करते हैं. उनका व्यक्तित्व बहुत प्रेम भरा था और वे हमेशा दूसरों की मदद करने को तैयार रहते थे. उनके सभी बच्चे पढ़-लिख कर अच्छे पदों पर गए या समाज-सेवा के कार्य में लगे. 17 मई, 2017 को उनकी बेटी श्रीमती शशि भाटिया केनेडा से आई हुई थीं और ऑल इंडिया मेघ सभा के अनुरोध करने पर उन्होंने चंडीगढ़ में उपस्थित सदस्यों के साथ अपने अनुभव साझा किए. उनके उद्बोधन के ज़रिए उनके जीवन के कई अनजाने पक्ष सामने आए जिन्हें उपस्थितों ने बड़े शौक से सुना और सवाल भी किए. यह बहुत ही सुखद अनुभव रहा. इसके अलावा उन्होंने मुझे एक अलग से इंटरव्यू देना भी स्वीकार किया जिसे वीडियो के तौर पर MEGHnet पाठकों के लिए संभाल कर रख लिया है जिसे आप नीचे यूट्यूब लिंक पर देख सकते हैं.

केनेडियन आर्म्ड फ़ोर्सिस ने शशि भाटिया को एक प्रभावी व्यक्ति के तौर पर भर्ती किया है. “A new commemorative medal was created to mark the 2012 celebration of the 60th anniversary of Her Majesty Queen Elizabeth ll's accession to the Throne as Queen of Canada. Among seven of Durham Region recipients Shashi Bhatia daughter of late Mr. M.R. Bhagat was honored to receive Queen's Elizabeth ll Diamond Jubilee Medal during the Durham Regional Police Service ceremony on September 14, 2012 in Ajax, Ontario Canada.” इस अवसर पर मैडल के साथ उन्हें एक प्रशस्तिपत्र भी दिया गया. मेघ समुदाय उनकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है.





आप ये लिंक भी देख सकते हैं-

Apr 26, 2016

Santram BA - संतराम बीए

श्री संतराम बी.ए.
70 के दशक में मेरा होशियारपुर आना जाना लगा रहता था मेरे पिता श्री मुंशी राम भगत वहां मानवता मंदिर में 14 साल रहे थे.  वहां वे साधु आश्रम के भी संपर्क में आए. उन्होंने साधु आश्रम, होशियारपुर से जुड़े एक सज्जन संतराम बी.. का उल्लेख किया था और साधु आश्रम में ही उन्हें एक पुस्तक मिली थी जिसमें मेघों के इतिहास की कुछ जानकारी थी जिसका उल्लेख उन्होंने अपनी पुस्तक ‘मेघ-माला’ में किया है. इसमें लिखा था कि मेघों का एक पूर्वज वाराणसी से आया था और जम्मू में आकर बसा था. उसमें छपी कहानी पर उन्होंने काफी प्रश्न चिन्ह लगाए थे. इसके अतिरिक्त मेरे सबसे बड़े जीजा जी श्री सत्यव्रत शास्त्री (चंडीगढ़), जो संस्कृत में एम.. थे, ने भी दो-एक बार संतराम बी.. का उल्लेख करते हुए उनकी प्रशंसा की थी और बताया था कि वे संस्कृत के बहुत बड़े विद्वान थे. संस्कृत में मेरी कोई रुचि नहीं थी सो अधिक सवाल नहीं किए. पिता जी से सवाल पूछने की आदत बहुत कम थी.

डॉ. अंबेडकर की लिखी ‘Annihilation of Caste' (जाति उन्मूलन)’ पढ़ी थी. उस वर्शन में कहीं संतराम बीए का उल्लेख आया हो सो याद नहीं. ‘जात-पात तोड़क मंडल’ द्वारा लाहौर में आयोजित एक कार्यक्रम  के बारे में भी पढ़ा था. वहाँ संतराम बीए का नाम था. बस इतना ही याद है.

आंखों में तकलीफ के कारण इन दिनों जी-मेल बहुत कम देखा था आज सुबह उसे खोला तो ताराराम जी के भेजे हुए दो मेल प्राप्त हुए थे. एक मेल के साथ एक पुस्तक से फोटो भी प्राप्त हुआ जिसे पढ़ कर हैरानगी से अधिक खुशी हुई. यह संदर्भ Dalit Movement in India and its leaders (1857-1956) पृष्ठ 323 पर मिला है. इस पुस्तक के लेखक श्री आर.के. क्षीरसागर हैं. उसका स्क्रीन शॉट नीचे दिया है :-


ढूँढने पर अन्य एक साइट पर कुछ उल्लेख इस प्रकार मिला.

6. Shri Sant Ram B.A. ( His birthday falls on 14th Feb,2016  )                      
     Shri Sant Ram B.A. a Dalit (Megh) by caste was born on 14th Feburary 1887 at Puranni Bassi Hoshiarpur (Punjab). He had studied up to B.A. and thereafter devoted himself for Dalit upliftment social work. He was also a devoted Arya Samaji sect of Soami Dayanand Saraswati. To abolish caste system he worked to establish his own organization “Jat-Pat- Todak Mandal”. One of the plank of his organization was to promote inter-caste marriages and to get abolished caste system from within the Depressed classes. Since Arya Samajis did not cooperate with Jat-Pat Todakl Mandal ideals, so Sh.Sant Ram made it an independent organization to continue his efforts for  achieving  his set goals.
Shri Sant Ram invited Dr.Ambedkar to preside over 1936 annual convention of the Jat-Pat Todak Mandal to be held at Lahore and also deliver his presidential address. Dr.Ambedkar wrote the Presidential address, but the Mandal  committee wanted some changes in it, to which Dr. Ambedkar did not agree. The convention was cancelled and the presidential address was published by Baba sahib as “Annihilation of Caste” in 1936 itself and this book is considered as one of the best books written by the author. It has gone into so many reprints since then. Sant Ram himself translated into Hindi and published in the Kranti an Urdu monthly magazine. Sant Ram authored many books as well. He breathed his last on 5th June 1988.”


एक और लिंक मिला जिसमें संतराम बीए को ‘लाला’ कहा गया है. एक पुस्तक का भी उल्लेख मिला उसमें संभवतः संतराम जी का भाषण छपा था. उसका स्क्रीनशॉट नीचे दे रहा हूँ :-
FireShot Screen Capture #008 - 'List of Booklets I Dalit Resource Centre' - dalitresourcecentre_com_archive_list-of-booklets-.png
लाला’ शब्द भ्रामक हो सकता है. संभव है उन्हें आर्यसमाज से जुड़े होने के कारण किसी ने भूलवश ‘लाला’ कहा हो. मेरा ध्यान उनके ‘मेघ’ जाति के होने पर टिका है….और इसके साथ ही कुछ सवालों पर मेरा मन अटक गया है. दूसरी बात सामने आई कि प्रजापति समाज संतराम बीए को अपना मान कर उनका जन्मदिन मना चुका है. ताराराम जी ने बताया है कि संतराम जी के पिता कुम्हार का कार्य करते थे लेकिन वे मेघ थे जैसा कि ऊपर के स्क्रीन शॉट से स्पष्ट है. किन्हीं परिवारों के व्यवसाय बदल जाने से उनकी जाति बदल जाती है इसका संकेत स्वयं संतराम जी ने अपनी आत्मकथा में दिया है जिसके एक पृष्ठ की फोटो नीचे दी गई है.
उनका जीवन काल 16 फरवरी 1887 से 5 जून 1988 तक (सौ वर्ष से कुछ अधिक) रहा. वे 1945 में कांग्रेस में शामिल हुए और 1946 से 1962 तक पंजाब विधान परिषद के सदस्य रहे.  सन 1936 में जात-पात तोड़क मंडल के वार्षिक अधिवेशन में उन्होंने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को अध्यक्षीय भाषण पढ़ने के लिए आमंत्रित किया था.  जाहिर है कि वे डॉक्टर अंबेडकर के संपर्क में थे.  उधर एडवोकेट हंसराज भगत भी डॉ अंबेडकर के संपर्क में थे और पंजाब की अछूत जातियों की अनुसूची बनाने का कार्य कर चुके थे.  इससे यह प्रश्न पैदा होता है कि क्या श्री संतराम और एडवोकेट हंसराज भगत का कोई आपसी संपर्क था? यह भी उल्लेखनीय है कि वे दोनों पंजाब विधान परिषद के सदस्य रहे. हंसराज भगत कुछ पहले और संतराम जी कुछ बाद में. क्या संतराम बीए की कोई कैमरे से खिंची बढ़िया-सी फोटो साधु आश्रम, होशियारपुर में उपलब्ध है? 

आखिर में दिल की एक बात कहता हूँ. मेघों के बारे में बहुत-सी नकारात्मक बातें कही जाती हैं, जैसे कि इनमें एकता नहीं होती, ये किसी की नहीं सुनते, ये केंकड़ों की तरह एक-दूसरे की टाँग खींचते हैं वगैरह. मैं इसे महत्व नहीं देता. मुझे इस बात की तकलीफ होती है कि पढ़ने-लिखने के बाद भी मेघों ने अपने बारे में नहीं लिखा. संतराम बीए ने खूब लिखा और आज हमारे पास उस समय के हालात का विवरण उपलब्ध है. उनका लेखन हिंदी साहित्य के इतिहास में अपना स्थान रखता है. उनकी आत्मकथा को भारत सरकार ने आर्काइव किया हुआ है. यदि एडवोकेट हंसराज जी ने भी लिखा होता तो उनके अनुभव हमारा मार्गदर्शन करते. जो खालीपन रह गया है उसे भरने का काम मेघों को ही करना होगा. इसलिए आप धाराप्रवाह बोलिए और लगातार लिखिए.

“जीओ ताराराम जी”.

03-07-2016 
ब्लॉग 26-04-2016 को प्रकाशित किया गया था. इस दौरान प्रो. राजकुमार भगत व्यक्तिगत रूप से पुरानी बस्सी, होशियारपुर गए और श्री संतराम बी.. के घर पहुँचे जहाँ वे रहा करते थे. वे उनके एक भतीजे से और उस गाँव के कुछ अन्य लोगों से भी मिले. मैं प्रतीक्षा कर रहा हूँ कि वे अपना अनुभव लिखें ताकि उसे यहाँ शेयर किया जा सके. फिलहाल उनकी भेजी हुई फोटो यहाँ दे रहा हूँ.
 
 

ये लिंक भी देखें-
bharatdiscovery.org
हिंदूराष्ट्र ब्लॉग